|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| ईरान पुन: सिरमौर |
बैंकॉक: वहीद शम्सी के दो गोलों की बदौलत ईरान ने थाईलैंड को 4-0 से हराकर एक बार फिर एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप का खिताब अपनी झोली में ड़ाल लिया है।
माजिद लतिफी और खेल से सन्यास ले रहे कप्तान मोहम्मद रेज़ा हैदरियान ने एक-एक गोल कर ईरान को दस सालों में नवां खिताब दिलाया।
ईरान को पहला मौका मिला था जब जावद असगरी मोघदम गोलकीपर सोमकिद चुएंता के सामने थे मगर गोलकीपर ने अपने पैरों से शॉट को रोका।
पानोमकोर्न साइसोर्न एक पास पर गोल नहीं दाग सके और लतिफी ने कॉर्नर पर गेन्द लपककर पहला गोल किया।
थाईलैंड को कुछ ही सेकंड बाद बराबरी का मौका मिला था मगर एकापोंग सुरतसवांग का शॉट बाहर चले गया तो उसके बाद सोमकिद ने अली असगर हसनज़ादेह के शॉट को रोका।
ईरान ने सितारा खिलाड़ी शम्सी के जरिए अपनी बढ़त को दोगुना किया तो उन्होने ही अपनी टीम का तीसरा गोल दूसरे हाफ के दो मिनट बाद किया।
मोहम्मद केशवराज़ ने अनुचा मुंजारेर्न के शॉट को गोललाइन पर रोका तो थाईलैंड के एकापोंग ने गोलकीपर सोमकिद की जगह लेते हुए मोघदम को गोल करने से रोका।
हैदरियान ने फायनल का आखिरी गोल किया जब उन्होने शम्सी के पास पर गेन्द को जाली में ड़ाला।
|
|
|
|
  |
|