|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| जापान को तीसरा स्थान |
बैंकॉक: जापान ने एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप का विजयी अंत करते हुए चीन को 5-3 से हराकर स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
एक रोमांचक मैच में सर्जियो सापो की टीम ने दो बार बढ़त ली मगर चीन ने बराबरी की और जापान ने अंतिम मिनट में जीत हासिल कर ली।
जापान ने शुरू से ही गेन्द पर नियंत्रण रखा और वे बढ़त ले सकते थे मगर केनिचिरो कोगुरे के कमजोर शॉट को चीनी डिफेंडर ने अपने ही गोलपोस्ट पर दे मारा।
दाइसुके ओनो ने जापान को उसके बाद आगे किया मगर उसके बाद केंता फुजी का शॉट बाहर चला गया।
चीन के लियांग शुआंत और लिउ शिनयी गोल करने से चूके और जापान ने मध्यांतर से दो मिनट पहले युसुके इनाडा के जरिए उस बढ़त को दोगुना किया।
चीन के झांग शी ने अपनी टीम का पहला गोल किया और उसके बाद लिउ का हैडर सदानागा ने बचाया।
ली जियन के पास पर लिउ ने गोल कर चीन को 2-2 की बराबरी दिलाई। जापान ने मैच समाप्त होने से पाँच मिनट पहले कोगुरे के जरिए फिर से बढ़त ली मगर लियांग ने फारिन्हा की टीम को 3-3 की बराबरी दिलाई।
कोमियामा और इनाडा ने उसके बाद जापान के दो गोल कर टीम को तीसरा स्थान दिलाया।
मैच के बाद सापो ने कहा कि उन्हें अब भी खिताब न जीत पाने की निराशा है।
“मैं इस जीत से खुश हूँ मगर 100 फीसदी संतुष्ट नहीं हूँ क्योंकि हम यहाँ फायनल में पहुँचकर खिताब जीतने आए थे।“
“हम अंत में जीते यह अच्छा हुआ क्योंकि हमें अब विश्व कप की तैयारी करना है।“
चीन के कोच फारिन्हा ने कहा – “अगर आप मुझसे स्पर्धा में प्रदर्शन के बारे में पूछे तो थाईलैंड के खिलाफ पहला हाफ छोड़कर हमारे लिए स्पर्धा बेहतरीन रही है।“
“मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्होने अच्छा खेल दिखाया और जपान जैसी टीम के साथ दो बार बराबरी भी की।“
|
|
|
|
  |
|