|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| श्रेष्ठ प्रदर्शन चाहते है फारिन्हा |
बैंकॉक: चीन के कोच फारिन्हा चाहते है कि उनकी टीम एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप तीसरे स्थान के मैच में जापान के खिलाफ जीत के साथ अभियान का अंत करे।
चीन को सेमीफायनल में मेजबान थाईलैंड ने 7-3 से हराया था।
उसके सिर्फ 24 घंटे पहले उज़बेकिस्तान को हराकर चौकाने वाले चीन के लिए यह प्रदर्शन निराशाजनक था।
फारिन्हा का कहना है कि उनकी टीम थाईलैंड मैच से बेहतर प्रदर्शन करना चाहती है। “मुझे आशा है कि आखिरी मैच में हम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।“
“जापान एक तगड़ी टीम है मगर मैं अपने खिलाड़ियों से नतीजे के बारे में न सोचकर खेल पर ध्यान लगाने को कहूँगा।“
“हम विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने में सफल हुए है और मैं इस मैच को विश्व कप की तैयारी का पहला कदम मानता हूँ।“
“मैं अपने खिलाड़ियों से श्रेष्ठ प्रदर्शन की अपेक्षा करता हूँ। नतीजा चाहे कुछ भी हो मैं सिर्फ अच्छे खेल से खुश होऊँगा।“
जापान के कोच सर्जियो सापो ने कहा कि उनकी टीम में जीतने का वही जज्बा कायम है।
“हम ईरान के खिलाफ सेमीफायनल में हार के बाद भी टीम में उत्साह है और हम चीन के खिलाफ जीत हासिल करेंगे।“
|
|
|
|
  |
|