|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| चौकाना चाहता है थाईलैंड |
बैंकॉक: थाईलैंड के कोच जोस मारिया मेंडेज़ को आशा है कि उनकी टीम रविवार को एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप के फायनल में ईरान को हरा सकती है।
थाईलैंड ने देश के इतिहास में पहली बार सबको आश्चर्यचकित करते हुए फायनल में प्रवेश किया है और उन्होने इस दौरान किर्गिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराया है।
मेजबान टीम ने चीन को सेमीफायनल में 7-3 से हराया था मगर मेंडेज़ को पता है कि आठ बार के विजेता ईरान को हराना आसान नहीं होगा।
उन्होने कहा – “ईरान स्पर्धा की सर्वश्रेष्ठ टीम है और उनको हराना आसान नहीं होगा।“
“मगर एक मैच में कुछ भी हो सकता है। यह मैच जीतना हमारा सपना है और हमें पता है कि यह मुश्किल भी है।“
“हम जीतने की कोशिश करेंगे मगर ईरान पर दबाव होगा क्योंकि वे इस खिताब के प्रबल दावेदार है।“
ईरान 10 साल में नवां खिताब जीतने के लिए काफी विश्वास में है और कोच होसैन शम्स कहते है कि उनकी टीम रविवार को फिर खिताब जीत लेगी।
शम्स ने कहा - “निश्चित तौर पर हम जीतेंगे और इसमें कोई शक नहीं है।“
“इसमें भी कोई शक नहीं है कि थाईलैंड एशिया में अभी दूसरी श्रेष्ठ टीम है। उनके पास कुछ अच्छे खिलाड़ी भी है। मगर हमें ईरान को भुलना नहीं चाहिए और हम फायनल में कुछ और नई तकनीक बताएँगे।“
|
|
|
|
  |
|