|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| ईरान खिताबी मुकाबले में |
बैंकॉक: वहीद शम्सी द्वारा पहले हाफ में किए गए एकमात्र गोल की मदद से ईरान ने जापान को 1-0 से हराकर एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप के अंतिम मुकाबले में प्रवेश पा लिया है।
शम्सी ने युसुके कोमियामा की गलती का फायदा उठाते हुए मध्यांतर से ठीक पहले ईरान को आगे किया और उसके बाद उन्होने जापान को मैच में वापसी करने का मौका नहीं दिया।
शम्सी ने ईरान का पहला आक्रमण भी किया था मगर हिसाओ सदानागा ने बेहतरीन बचाव किया।
दाइसुके ओनो ने दाहिनी ओर से उसके बाद आक्रमण किया मगर मोस्तफा नाज़री ने उन्हें सफल नहीं होने दिया।
मोहम्मद हाशेमज़ादेह की फ्री-किक पर मोहम्मद ताहेरी के शॉट को सदानागा ने बचाया और उसके बाद उन्होने शम्सी के शॉट को भी विफल किया।
दूसरे हाफ के शुरूआत में जावद असगरी मोघदम का शॉट निशाने पर नहीं लगा मगर जापान को बराबरी का अवसर मिला था मगर युकी कानायामा सीधे नाज़री को गेन्द दे बैठे।
जापान ने पॉवर प्ले का सहारा लिया मगर केंता फुजी का शॉट गोल के ऊपर से गया और नाज़री ने जापान के दो और आक्रमणों को नाकाम किया।
|
|
|
|
  |
|