|
बैंकॉक: थाईलैंड ने चीन को 7-3 से परास्त कर एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप के फायनल में प्रवेश कर लिया है।
आज खेले गए सेमीफायनल में थाईलैंड ने बेहतरीन खेल दिखाकर ज्यादातर समय दबदबा बनाए रखा और उनके द्वारा बढ़त लिए जाने के बाद मेजबान टीम की जीत लगभग तय दिख रही थी।
थाईलैंड को पहला मौका मिला था मगर पानुवान जनता के कॉर्नर पर लर्तचाइ का शॉट गोलकीपर झेंग टाओ ने रोका और रिबाउंड पर लर्तचाइ शॉट बाहर मार बैठे।
उसके तुरंत बाद लर्तचाइ के पास पर पानोमकोर्न साइसोर्न ने गोल कर मेजबान टीम को आगे किया।
प्रासर्त इन्नुइ ने उनका दूसरा तो पानुवात के पास पर पानोमकोर्न ने उनका तीसरा गोल दागा।
झेंग ने उसके बाद अनुचा मुंजारेर्न के शॉट को बखूबी रोका। लिउ शिनयी ने गोल कर उसके बाद चीन को आशा दी मगर तुरंत अनुचा ने गोल कर फिर से थाईलैंड को तीन गोलों की बढ़त दी।
एकापोंग सुतसवांग के कॉर्नर पर उसके बाद पानुवात ने गोल कर स्कोर 5-1 किया और प्रासर्त ने थाईलैंड का छठा गोल किया तो तानाकोर्न संतानाप्रासित ने सातवां गोल दागा।
चीन का दूसरा गोल ली जियन ने किया और उसके बाद उन्होने ही तीसरा गोल भी किया।
|