|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| ईरान की जीत का सिलसिला जारी |
बैंकॉक: ईरान ने लेबनान को 9-1 से रौंदकर एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप के सेमीफायनल में प्रवेश पा लिया है।
मोहम्मद ताहेरी ने होसैन शम्स की टीम की एकतरफा जीत में दो गोल दागे।
ताहेरी ने शुरूआत में ही अपनी टीम का खाता खोला और मोहम्मद हाशेमज़ादेह ने उस बढ़त को तुरंत दोगुना कर दिया था।
काज़ेम मोहम्मदी ने बाँयी ओर से आक्रमण कर स्कोर 3-0 किया तो वहीद शम्सी ने चौथा गोल दागा। उसके बाद अली असगर हासनज़ादेह ने शम्सी के पास पर लगाया शॉट गोलपोस्ट से टकरा गया।
मध्यांतर के बाद हसनज़ादेह ने मोहम्मद केशवराज़ के पास पर गोल किया। ताहेरी ने उसके बाद कप्तान मोहम्मद रेज़ा हैदरियान के पास पर अपना दूसरा गोल किया।
माजित लतिफी और मोस्तफा तैयबी ने उसके बाद एक-एक गोल किए तो अब्बास फदलाल्लाह ने लेबनान का एकमेव गोल किया। माजिद रईसी ने ईरान का नवां गोल किया।
|
|
|
|
  |
|