|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| थाईलैंड सेमीफायनल में |
बैंकॉक: थाईलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 5-2 से शिकस्त देकर एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप के सेमीफायनल में स्थान पा लिया है।
पहले सात मिनट में एकापोंग सुरतसवांग द्वारा दो गोल किए जाने के बाद से मेजबान टीम आगे रही तथा जीत के साथ उन्होने चीन के साथ सेमीफायनल के साथ-साथ फीफा फुटसल वर्ल्ड कप में खेलने की भी पात्रता हासिल की।
निलंबित कप्तान लाचलान राइट और क्रिस्टोफर ज़ेबालोस के बिना उतरी ऑस्ट्रेलिअयई टीम कोई खास कमाल न दिखा सकी।
फर्नांडो लिमा डे मोरेस ने 14वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया का पहला गोल किया मगर हाफ टाइम से पहले थाईलैंड ने पुन: दो गोलों की बढ़त पा ली थी जब पानोमकोर्न साइसोर्न ने 17वें मिनट में गोल किया।
मैच समाप्त होने से 15 मिनट पहले सुरतसवांग को दूसरा पीला कार्ड देकर रैफरी ने मैदान से बाहर कर दिया था।
कप्तान पानुवात जनता ने मैच समाप्त होने से पाँच मिनट पहले गोल कर अपनी टीम पर से दबाव कम किया।
पानोमकोर्न ने उसके बाद थाईलैंड का पाँचवा और अपना दूसरा गोल दागा।
|
|
|
|
  |
|