|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| उज़बेकिस्तान उलटफेर का शिकार |
बैंकॉक: चीन ने एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप में बड़ा उलटफेर करते हुए उज़बेकिस्तान को 4-1 से हराकर सेमीफायनल में प्रवेश कर लिया है।
हाफ टाइम से ठीक पहले चीन ने खाता खोला और जीत हासिल कर इस साल के फीफा फुटसल वर्ल्ड कप में खेलने की पात्रता हासिल की।
वांग वेइ का शॉट शुरूआत में गोल के ऊपर से गया झांग शिआओ के शॉट को उज़बेकिस्तान के गोलकीपर रूस्तम उमारोव ने रोका।
फारूह फरहुतदिनोव को उसके बाद एक मौका मिला था मगर वह फिसले जिसके कारण चीनी गोलकीपर झेंग टाओ ने गेन्द को लपका।
चीन ने मध्यांतर से कुछ सेकंड पहले बढ़त ली जब लिउ शिनयी ने गोल किया। वू झूओशी ने दूसरे हाफ में स्कोर 2-0 किया।
मैच समाप्त होने से तीन मिनट पहले निकोलय ओडुशेव के पास पर हुर्शीद ताजिबाएव ने उज़बेकिस्तान का गोल किया।
ली शिन ने एक मिनट और दस सेकंड रहते पुन: चीन का गोल किया। उज़बेकिस्तान के बहोदिर अहमेडोव को रैफरी ने गेन्द को हाथ लगाने के कारण लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया था और उसके नतीजतन मिली फ्री-किक को लियांग ने गोल में बदलकर चीन को अंतिम चार में पहुँचाया।
|
|
|
|
  |
|