|
सना: ईस्ट बंगाल के कोच आलोक मुखर्जी ने एएफसी कप में अहली सना के हाथों उनकी टीम के हार के कई कारण गिनाए।
इस हार के कारण वह अंतिम आठ में जाने का दावा नहीं पेश कर सके थे।
उन्होने कहा – “यहाँ के वातावरण से हमारे खेल पर प्रभाव पड़ा और खिलाड़ी अपना स्वाभाविक खेल नहीं दिखा सके।“
“मैं अपने खिलाड़ियों के ऐसे खेल से आश्चर्यचकित रह गया हूँ मगर दूसरे हाफ में वे अच्छा खेले तो गोल करने के उन्हें मौके नहीं मिले।“
“इस मैच की हमने अच्छी तैयारी नहीं की थी क्योंकि यह सत्र का आखिरी मैच था और नतीजा अपेक्षानुसार नहीं रहा।“
अहली सना के कोच मोहम्मद अल यारैमी ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा – “पहली जीत दर्ज कर मैं खुश हूँ। हमने गोल करने के कई अवसर गंवाए मगर हमारे पास अनुभव कम था और कई खिलाड़ी युवा थे।“
|