 |
क्लब |
|
 |
 |
 |
 | न्यूज़ |
| | कार्यक्रम तथा नतीजे |
| | पिछली स्पर्धाएँ |
| | नियम तथा दिशा-निर्देश |
|
|
 |
|
|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. कप २००८ |
 |
|
|
| नाहदा अगले दौर में |
निज़वा/झर्का: ओमान लीग विजेता अल नाहदा ने शाब हद्रामौत पर 2-0 की जीत दर्ज कर एएफसी कप ग्रुप सी से क्वार्टर फायनल में प्रवेश कर लिया है।
अल नाहदा ने 14वें मिनट में मंसूर अल नाइमी के जरिए बढ़त ली और मोहम्मद अल मशैखी ने मध्यांतर से एक मिनट पहले स्कोर 2-0 कर नाहदा को स्पर्धा की दूसरी जीत दिलाई।
इस जीत के बाद वे ग्रुप में नौ अंक लेकर अव्वल स्थान पर रहे तो झर्का में इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में गत विजेता जॉर्डन के शबाब अल ओर्दुन ने बहरीन के अल नजमा को 3-2 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।
पिछले पाँच मैचों में से एक भी जीतने में असफल शबाब को ओडाइ अल सैफी, मुस्तफा शेहादेह और एसाम अबु तौक (पेनल्टी) ने 3-0 की बढ़त दिलाई थी।
राशिद जमाल ने दूसरे हाफ में दो गोल कर नजमा की वापसी कराई थी मगर वह शबाब को जीतने से नहीं रोक सके।
|
|
|
|
  |
|