 |
क्लब |
|
 |
 |
 |
 | न्यूज़ |
| | कार्यक्रम तथा नतीजे |
| | पिछली स्पर्धाएँ |
| | नियम तथा दिशा-निर्देश |
|
|
 |
|
|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. कप २००८ |
 |
|
|
| केदाह का क्वार्टर फायनल में प्रवेश |
अलोर स्टार/हॉंगकॉंग: नेल्सन मार्टिन की हैट्रीक की बदौलत मलेशिया के केदाह ने होम यूनाईटेड़ को 4-1 से हराकर एएफसी कप के क्वार्टर फायनल में प्रवेश पा लिया है।
केंगमे लुडोविच ने सिंगापुर के क्लब का खाता खोला मगर मध्यांतर से ठीक पहले मार्टिन ने स्कोर 1-1 कर दिया था।
मत साबरी का एक और मार्टिन के दो गोलों ने मलेशिया सुपर लीग विजेता टीम को पूरे तीन अंक दिलाकर श्रेष्ठ तीन उपविजेता टीमों में स्थान दिलाकर अंतिम आठ में जगह दिलाई।
इस मैच से पहले सभी पाँचों मैच जीतकर होम यूनाईटेड़ ग्रुप डी को जीतकर पहले ही अंतिम आठ में स्थान पक्का कर चुका था।
मर्लोन जेम्स के पास पर मत साबरी ने मध्यांतर से तुरंत बाद केदाह को 2-1 से आगे किया था तो बदरोल बख्तियार को गिराने के कारण 62वें मिनट में मिली पेनल्टी को मार्टिन ने गोल में बदला और उसके बाद उन्होने अपना तीसरा गोल दागा।
दूसरी ओर हॉंगकॉंग में इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में साऊथ चाइना ने मालदीव्स के विक्टरी को 3-0 से हराकर स्पर्धा में अपनी पहली जीत दर्ज की।
मेजबान टीम ने मोंगकोक स्टेड़ियम पर टेल्स शुट्ज़ के जरिए बढ़त ली थी और क्रिस ने उनका दूसरा गोल मध्यांतर से ठीक पहले किया था।
इस ब्राजीली खिलाड़ी ने दूसरे हाफ में एक और गोल कर अपनी टीम को तालिका में तीसरा स्थान दिलाया।
यह दोनों टीमें पहले ही क्वार्टर फायनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
|
|
|
|
  |
|