|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| लेबनान से जीतना आसान नहीं: शम्स |
बैंकॉक: ईरान के कोच होसैन शम्स ने माना कि उन्हें एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप के क्वार्टर फायनल में लेबनान से परेशानी हो सकती है।
ईरान ने अब तक ग्रुप डी के तीन मैचों में 34 गोल दागे है और सिर्फ एक खाया है। लेबनान दूसरी ओर मलेशिया की दक्षिण कोरिया पर 4-3 की जीत के कारण अंतिम आठ में पहुँचने में सफल रहा है।
शम्स ने कहा कि लेबनान को अब स्थापित होने का समय मिला है और वे ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते है।
“उनके देश में अभी काफी समस्या चल रही है मगर हम उनसे पहले भी खेल चुके है और दो दिन के आराम के बाद उनके खेल में निखार आएगा।“
“निश्चित तौर पर हम अपनी रणनीति बदलेंगे और मैच के लिए तैयार रहेंगे।“
लेबनान के कोच डोरी झकौर के तीन प्रमुख खिलाड़ी घायल है और उन्होने कहा कि उनके लिए जीत आसान नहीं होगी।
“ईरान स्पर्धा की श्रेष्ठ टीम है और उन्होने इस स्पर्धा को काफी बार जीता है। हम जापान में पिछले साल उनके खिलाफ अच्छा खेले थे और हमने चार गोल भी किए थे।“
|
|
|
|
  |
|