|
बैंकॉक: सर्जियो सापो को लगता है कि किर्गिस्तान के खिलाफ एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप के क्वार्टर फायनल में उनकी टीम की एक और परीक्षा होगी।
जापान ने ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से हराकर ग्रुप बी में अव्वल स्थान पाया था और सापो की टीम अंतिम चार में पहुँचकर विश्व कप में स्थान पाने की दावेदार है।
“मुझे लगता है कि मैच काफी कठिन होगा मगर हमें गलतियों पर चर्चा कर सुधारने का समय मिला है।“
“हम प्रत्युत्तर के आक्रमणों को विफल करने में असफल रहे है और इसके अलावा गोल करने में भी इतनी सफलता नहीं मिली है।“
किर्गिस्तान ग्रुप ए में थाईलैंड के बाद उपविजेता रहा था और उसके कोच मुर्ताज़िन जेतिबाएव ने कहा – “थाईलैंड के विरूद्ध मैच हमारे लिए सबक था। हम अब अगले मैच की अच्छी तैयारी करेंगे। हम जापान से खेलने के लिए तैयार है और मुझे आशा है कि हम अंतिम चार तक पहुँचेंगे।“
|