|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| जीत से मिलेगी खेल को लोकप्रियता: फारिन्हा |
बैंकॉक: चीन के कोच फारिन्हा ने कहा है कि उज़बेकिस्तान पर एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप के क्वार्टर फायनल में जीत देश में खेल की लोकप्रियता में कई गुना इजाफा करेगी।
चीनी टीम ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर रही है और फारिन्हा ने कहा – “अगर हम यह मैच जीतकर विश्व कप के लिए क्वालिफाई करते है तो चीनी संघ इस खेल की ओर ज्यादा ध्यान देगा। चीन में फुटसल के विकास की दिशा में यह महत्वपूर्ण होगा।“
“चीनी संघ यह समझ रहा है कि टीम इस खेल में तरक्की कर रही है और प्रायोजक भी इसकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।“
ग्रुप सी की विजेता उज़बेक्सितान टीम के खिलाफ उनका मुकाबला आसान नहीं होगा। “यह आसान नहीं है और हम अच्छा खेलकर जीत सकते है।“
उज़बेकिस्तान के कोच अलेक्सेंडर पेट्रोव ने कहा कि उन्हें चीन पर जीत का विश्वास है।
“यह मायने नहीं रखता है कि हम किस टीम से खेल रहे है। हमारे कुछ खिलाड़ी घायल है मगर यह इतना गंभीर नहीं है। मुझे आशा है कि कल तक वे फिट हो जाएँगे।“
|
|
|
|
  |
|