|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| मेंडेज़ को ऑस्ट्रेलिया की चिंता |
बैंकॉक: जोस मारिया मेंडेज़ को ड़र है कि उनकी थाईलैंड टीम को एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप के क्वार्टर फायनल में ऑस्ट्रेलिया की तगड़ी टीम से सामना करने में परेशानी हो सकती है।
मेजबान टीम ग्रुप ए के विजेता की हैसियत से अंतिम आठ के लिए क्वालिफाई हुई है तो ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में उपविजेता रहा है।
मेंडेज़ ने कहा – “मुझे ऑस्ट्रेलियाई टीम अच्छी नहीं लगती क्योंकि उनके खिलाड़ी खतरनाक तरीके से खेलते है मगर पिछले कुछ सालों में उन्होने काफी तरक्की की है।“
“वे पिछले दो विश्व कप में खेल चुके है तथा उनके खिलाड़ी काफी अनुभवी है। हमें विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है।“
“यह परिस्थिति पहले दिन जैसी ही है। अब तक हमने कुछ हासिल नहीं किया है। अगर हम गुरूवार को जीतते है तो हम विश्व कप में खेलेंगे।“
ऑस्ट्रेलिया के कोच स्कॉट गिलिगन का मानना है कि थाईलैंड ने काफी तरक्की की है।
“उन्होने काफी तरक्की की है और वे जापान से कम नहीं है मगर हमें अपना स्वाभाविक खेल खेलना होगा और मुझे विश्वास है कि हम जीतेंगे।“
“मुझे पता है कि यह मुश्किल होगा मगर हम इसके लिए तैयार है। हम थाईलैंड से मेरे मार्गदर्शन में तीन बार खेले है जिनमें से हमने एक जीता है तथा दो मैच हारे है।“
|
|
|
|
  |
|