|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| जापान की ऑस्ट्रेलिया पर जीत |
बैंकॉक: जापान ने दो गोलों से पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 4-2 से हराकर एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप के ग्रुप बी में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।
स्कॉट गिलिगन की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मध्यांतर तक बढ़त ली थी मगर जापान ने जीत हासिल कर किर्गिस्तान के साथ क्वार्टर फायनल मुकाबला तय किया है।
क्रिस्टोफर ज़ेबेलोस ने ऑस्ट्रेलिया को आगे किया था तो ल्यूक हैडन ने उस बढ़त को दोगुना कर दिया था।
उसके बाद डैनी गालुफे का शॉट गोलपोस्ट से टकरा गया। कानायामा ने केनिचिरो कोगुरे के पास पर जापान का पहला गोल किया।
ओनो ने उसके बाद स्कोर 2-2 किया। मैच समाप्त होने से नौ मिनट पहले युसुके इनाडा ने स्कोर 3-2 किया।
विज़ारी द्वारा मैच के अंत में लगाया गया शॉट निशाने पर नहीं लगा तो युसुके कोमियामा ने जापान का चौथा गोल दागा।
|
|
|
|
  |
|