|
बैंकॉक: एएफसी प्लेयर ऑफ द ईयर वहीद शम्सी के पाँच गोलों ने गत विजेता ईरान को तजाकिस्तान पर एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप ग्रुप डी के आखिरी मैच में 14-0 की जीत दिलाई।
इस जीत के साथ ईरान ग्रुप में तीनों मैच जीतकर अव्वल स्थान पर रहा और अब क्वार्टर फायनल में उनका मुकाबला लेबनान से होगा।
ईरान ने अली असगर हसनज़ादेह के जरिए बढ़त ली और उसके बाद होसैन शम्स की टीम ने गोलों की बौछार लगा दी।
शम्सी ने लगातार दो गोल दागे तो मोस्तफा तैयबी ने स्कोर 4-0 किया तो माजिद लतिफी ने उनका पाँचवा गोल किया।
तैयबी ने उसके बाद अपना दूसरा और टीम का छठा गोल किया तो शम्सी ने तुरंत अपनी हैट्रीक पूरी की।
इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने उसके बाद रक्षकों को छकार अपना चौथा गोल किया तो ओबिदजोन इस्माईलोव ने आत्मघाती गोल किया और लतिफी ने हाफ टाइम तक स्कोर 10-0 किया।
ईरान को दूसरे हाफ में भी कई मौके मिले मगर वे मैच समाप्त होने से चार मिनट पहले तक कोई गोल नहीं कर सका था। मोहम्मद रेज़ा हैदरियान, मोघदम और उसके बाद शम्सी ने अपना पाँचवा गोल किया।
|