|
|

|
 |
| ए.एफ.सी. फुटसल चैम्पियनशिप |
 |
|
|
| कुवैत को रौंदकर चीन क्वालिफाई |
बैंकॉक: वांग वेइ की हैट्रीक की बदौलत चीन ने कुवैत को 9-0 से रौंदकर एएफसी फुटसल चैम्पियनशिप के अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया है।
फारिन्हा की टीम के लिए वांग ने बेहतरीन खेल दिखाया और सोमवार को ईरान के हाथों 8-1 की हार के बाद वह ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर रहा। उन्हें अब गुरूवार को ग्रुप सी के विजेता उज़बेकिस्तान से क्वार्टर फायनल में खेलना होगा।
तजाकिस्तान को रविवार को 9-0 से हराने वाले चीन को लिउ शिनयी ने आगे किया तो वांग ने स्कोर 2-0 कर दिया था।
वांग ने कुवैती रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाते हुए अपना दूसरा तो झांग शिआओ ने टीम का चौथा गोल किया।
ली शिन ने पाँचवा गोल किया तो झांग ने अपना दूसरा गोल कर स्कोर 6-0 किया। उसके बाद वांग ने अपनी हैट्रीक पूरी की।
तियान लेइ, झांग शी और झांग जियोंग ने उसके बाद गोल किए।
|
|
|
|
  |
|