|
|

|
 |
| एएफसी महिला एशियन कप |
 |
|
|
| अमेरिका की ऑस्ट्रेलिया पर जीत |
बर्मिंघम: अमेरिकी मिडफिल्डर एंजेला हकल्स द्वारा अतिरिक्त समय में किए गए गोल की मदद से अमेरिका ने 2006 एएफसी महिला एशियन कप उपविजेता ऑस्ट्रेलिया को महिला मैत्री मैच में 5-4 से शिकस्त दी है।
अमेरिकी कप्तान कैट व्हाइटहिल ने 19वें मिनट में आत्मघाती गोल किया मगर लिंडसे तारप्ले ने 28वें और एबी वॉमबाच ने 29वें और फिर तारप्ले ने 42वें मिनट में गोल कर मेजबान टीम को मध्यांतर तक 3-1 से आगे किया था।
दूसरे हाफ के पहले मिनट में वामबाच ने फिर गोल किया तो साराह वॉल्श (49) और लॉरेन कोल्टथोर्प ने 64वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया के गोल किए। क्रिस्टी रामपोन द्वारा 69वें मिनट में किए गए एक आत्मघाती गोल के कारण ऑस्ट्रेलिया 4-4 की बराबरी हासिल करने में सफल रहा।
कोल्टथोर्प का 88वें मिनट में लगाया गया शॉट गोलपोस्ट से टकरा गया और हकल्स ने अतिरिक्त समय में गोल कर अमेरिका को जीत दिलाई।
|
|
|
|
  |
|