| |
|
|
  |
 |
| न्यूज सेंटर |
 |
|
|
| 'फीफा स्पर्धा की पात्रता पहला लक्ष्य' |
सिओलः दक्षिण कोरिया अंडर-१९ टीम के कोच चो डोंग-हयुन ने सऊदी अरब में होने वाली एएफसी अंडर-१९ चैम्पियनशिप में क्वार्टर फायनल तक पहुँचने को अपनी टीम का पहला उद्देश्य बताया है।
स्पर्धा का ड्रॉ हाल ही में दम्माम में निकाला गया था और यह स्पर्धा दम्माम और अल खोबर शहरों में ३१ अक्टूबर से १४ नवंबर तक खेली जाना है।
दक्षिण कोरिया को ग्रुप बी में ईराक, यूएई और सीरीया के साथ रखा गया है।
चो ने कहा - 'मुझे लगता है कि सभी टीमें खिताब जीतने का माद्दा रखती है मगर संभवतः उनकी चिंता पहले फीफा अंडर-२० वर्ल्ड कप के लिए पात्रता हासिल करना होगी।'
'हमारा भी पहला उद्देश्य क्वार्टर फायनल तक पहुँचकर उस मैच को जीतना होगा ताकि हम फीफा की स्पर्धा के लिए क्वालिफाई कर सके।'
'सऊदी अरब एक मेजबान के नाते खिताब का प्रबल दावेदार होगा तो जापान ने इस स्पर्धा में अब तक बेहतरीन खेल दिखाया है और उत्तर कोरिया गत विजेता है।'
उन्होने आगे कहा - 'इनके अलावा चीन, ऑस्ट्रेलिया और ईरान जैसी टीमें भी काफी तगड़ी है।'
'हमारी टीम के १० खिलाड़ी कोरिया लीग में खेल रहे है जिसके कारण उन्हें आसानी से अभ्यास के लिए बुलाना संभव नहीं होता है। सितंबर माह में हम जापान में होने वाली आमंत्रण टूर्नामेंट में भाग लेंगे जिसमें ब्राजील और फ्रांस को भी बुलाया गया है।'
'उसके अगले माह हम थाईलैंड में एक आमंत्रण स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।'
|
|
|
|
  |
|
|
|