|
दमास्कसः नदीम अल मगसूसी द्वारा १८वें मिनट में किए गए गोल की मदद से ईराक ने यूएई को हराकर एएफसी अंडर-१९ चैम्पियनशिप में खेलने की पात्रता हासिल कर ली है।
अल अब्बासियिन स्टेड़ियम पर यूएई इस हार के बाद भी ग्रुप ए की हैसियत से मुख्य स्पर्धा में प्रवेश पा चुका है।
ग्रुप डी में उज़बेकिस्तान के बाद दूसरे नंबर पर रहा जॉर्डन तथा सऊदी अरब के पीछे रहा यमन भी श्रेष्ठ तीसरे स्थान की टीमों की हैसियत से मुख्य स्पर्धा में प्रवेश पाने में सफल रहे।
|